मशीन निर्माण उद्योग रूसी उत्पादन की अग्रणी शाखा है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग गैर-कच्चे गैर-ऊर्जा निर्यात का आधार है। यह इस क्षेत्र के शीर्ष तीन अगुओं में से एक है और बिक्री की कुल मात्रा में इसको 15 प्रतिशत तक का भाग हासिल होता है।
उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण परंपरागत रूप से रूसी उद्योग के सबसे मजबूत क्षेत्रों में से एक है। इसी ने दुनिया को पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्रों और हिमभंजकों, पृथ्वी के पहले कृत्रिम उपग्रह और मानव-चालित अंतरिक्ष यानों को दे दिया है। और आज तक भी यह इंजीनियरिंग स्कूल अपनी नेतृत्व की स्थिति को बनाए रखता है।
परिणामस्वरूप, रूसी कंपनियाँ दुनिया के अनोखे उत्पाद देती जाती हैं। उदाहरण के लिए हम परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए उपकरणों के निर्यात में दुनिया के अग्रणी नेताओं में से एक हैं। हम लेजर, नेविगेशन यंत्र, जेट इंजन, कण त्वरक वगैरह जैसे उत्पादों की सक्रिय रूप से आपूर्ति करते हैं।
इस क्षेत्र में बनाये जाने वाले विविध मालों के बीच में परिवहन अत्यधिक माँग में है, विशेष रूप से रेलवे उपकरण और इस के लिए घटक, गाड़ियाँ वगैरह। लेकिन हर साल अधिक से अधिक नए नेता वजूद में आते जाते हैं जिनके लिए उपभोक्ता अपने वोट देते हैं। घरेलू उपकरण तो स्थिर विकास करता रहता है, खासकर वाशिंग मशीनें। यदि तीन साल पहले केवल 40-50 हज़ार वाशिंग मशीनें प्रति माह बेची जाती थीं, तो पिछले साल हर महीने में लगभग डेढ़ लाख ही वाशिंग मशीनें बिक रही थीं। इस के साथ ही अब पोलैंड के बाजार में, जो मुख्य खरीदार बन गया है, रूस इटली के बाद दूसरे ही स्थान पर है, जबकि तुर्की और चीन रूस से कहीं पीछे हैं।
दुनिया में रूस के विविध मशीनों और उपकरणों की माँग बेहद बड़ी है। अल्ताई की कंपनी «सी-सोर्ट» का आटा पिसाई उपकरण यूरोप में बेचा जाता है – इस कंपनी के बीजकोष विभाजक (गाहने की मशीन) स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड वगैरह में पहुँचाए जाते हैं। सेंट पीटर्सबर्ग की वेंडिंग मशीन फैक्टरी «यूनिकम» के उत्पादों की बहुत मांग है (ऑनलाइन टेलीमेट्री में कंपनी के उन्नत आविष्कार और दूरस्थ गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली लोकप्रिय हो गये हैं, उदाहरण के लिए, इंग्लैंड में। इस वजह से कंपनी को देश में वाणिज्यिक उपकरणों के नवीनीकरण से संबंधित एक बड़ा निविदा हासिल करने की अनुमति मिली।
मॉस्को के पास स्थित क्रायोजेनिक इंजीनियरिंग प्लांट «क्रिओगेनमाश» चीन और भारत को गैस द्रवीकरण संयंत्र बेचता है। इस प्लांट में निर्मित मशीनें दुनिया के रॉकेट लांच स्थलों में उपयोग की जाती हैं।
रेलवे रोलिंग स्टॉक «आर एम रेल» (निगम «रूसी मशीनें») का निर्माता क्यूबा के लिए एक पारंपरिक सप्लायर बन रहा है। केवल 2017 में ही 50 हॉपर शक्कर ट्रक, 70 प्लेटफार्म और 105 कवर वैगन वहाँ भेजे जाएँगे। सभी मॉडल «आर एम रेल इंजीनियरिंग» द्वारा क्यूबा की जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकसित किए गए हैं।
रेलवे क्षेत्र के विपरीत, रूसी नागर विमानन की आपूर्ति का विकास कुछ ही देर पहले शुरू हुआ है। फिर भी अभी इस उद्योग में सुखोई सुपरजेट कंपनी की सफलता का ज़िक्र ज़रूरी है।
एक महत्वपूर्ण भूमिका धातु के उपकरणों के निर्यात उत्पादों द्वारा निभाई जाती है। इस खंड का सबसे बड़ा उत्पादक «स्तान्कोमाशस्त्रोई» है। यहाँ विभिन्न श्रेणियों के मशीन टूल्स का उत्पादन किया जाता है: खराद से उच्च परिशुद्धता मशीनिंग केन्द्रों तक। आपूर्ति के भूगोल का विस्तार करने के लिए, कंपनी सक्रिय रूप से रूस के निर्यात केंद्र के साथ सहयोग करती है। अनुरूपता का सी-ए प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद, «स्तान्कोमाशस्त्रोई» ने देश की सब्सिडी की लागतों के लिए मुआवज़ा दिया और जर्मनी में मशीन टूल्स के वितरण के लिए एक निर्यात अनुबंध संपन्न किया।
रूसी इंजीनियरिंग की सफलता की विविधता मनोरंजन के क्षेत्र में भी कंपनी की उपलब्धियों को दिखाती है। उदाहरण के लिए, रूस इंटरैक्टिव 5डी-आकर्षण का उत्पादन करता है और यूरोप, लैटिन अमेरिका और अफ़्रीका को निर्यात करता है, जबकि 360° के रोटेशन वाले उड़ान सिम्युलेटर के दुनिया में कुछ ही प्रतियोगी हैं।