गैर-खाद्य उत्पादों में से दुनिया भर में व्यापक रूप से कांच के बने पदार्थ और मिट्टी के पात्र, गहने, वाद्य यंत्र, बच्चों के उत्पाद, बिसात आदि जाने जाते है।
रूस में बनाये जाने वाले चीनी मिट्टी के बरतन को लंबे समय से पारंपरिक रूप से विदेशों में मान्यता प्राप्त है। बादशाही पोर्सेलैन फ़ैक्टरी के उत्पादों की 2 से अधिक शताब्दियों के दौरान दुनिया भर में सराहना की जाती है। उद्यम के निर्यात का हिस्सा अब सभी बिक्री की मात्रा का 15% बनता है। विदेशों में फ़ैक्टरी की दुकानें 20 से अधिक देशों में चलती हैं, जिनमें न केवल यूरोप और एशिया, बल्कि ऑस्ट्रेलिया और यूएसए भी शामिल हैं। हर साल रूसी पोर्सिलेन फ्रैंकफर्ट अम मेन (जर्मनी) में एम्बीयेन्टे नामी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का सितारा बनता है।
बच्चों के सामानों और खिलौनों के संवर्धन में एक उच्च क्षमता है और मुख्य रूप से रूस के कई एनीमेशन ब्रांडों की उच्च पहचान के साथ जुड़ा हुआ है। कुछ अनुमानों के अनुसार, ब्रांड "माशा एंड द बियर" दुनिया में शीर्ष 5 एनिमेशन ब्रांडों में से एक है। यह कार्टून चीन और मध्य पूर्व में बहुत लोकप्रिय है।
कपड़ों की आपूर्ति में लगातार वृद्धि हो रही है। यूँ पहले छह महीनों में, विदेशियों को 3 करोड़ से अधिक कपड़े भेजे गए थे, उनमें से ज्यादातर दस्ताने, टी-शर्ट, सूट और कपड़े थे। इस प्रकार के "रूसी फ़ैशन" के अधिकांश ग्राहक बेलारूस, कजाख़स्तान और यूक्रेन से हैं।
सबसे अधिक दस्ताने और ऊंगलीवाले दस्ताने निर्यात किये जाते हैं -1 करोड़ 20 लाख जोड़े, साथ ही बनियान और गर्म शर्ट का हिस्सा भी बेहद बड़ा है - लगभग 70 लाख आइटम। ताहम सबसे पहले सूट, स्कर्ट और गाउन की बिक्री से कमाई मिली: उनकी आपूर्ति से होने वाली आय 5 करोड़ 30 लाख डालर के बराबर थी जो कुल राशि की एक तिहाई है। सिर्फ पहले छह महीनों में ही, कपड़ों का 15 करोड़ डालर से अधिक निर्यात किया गया।
ज्यादा अक्सर नए रूसी डिज़ाइनर दिखाई देते हैं, जिन्हें विदेश में जाना जाता है। उदाहरण के लिए, कपड़े और सहायक सामग्री के ब्रांड ब्लैक स्टार के उत्पादों को अक्सर रूस के बाहर खरीदना शुरू किया जा रहा है।
लघु व्यवसाय भी फ़ैशन सहायक सामग्री के निर्यात में कार्यरत है। उदाहरण के लिए लकड़ी के चश्मा का साइबेरियाई ब्रांड और व्यापारिक उपहार का ब्रांड «ब्रेवनो» अमेरिका, जर्मनी, इटली, मोरक्को, कोरिया और कई अन्य देशों में अपने उत्पादों की आपूर्ति करते हैं।
धीरे-धीरे, रूस कपड़ा बाजार में अपनी स्थिति को ज्यादा मज़बूत कर रहा है। विशेषज्ञ तकनीकी वस्त्रों के उत्पादन को उप-क्षेत्र के विकास का "लोकोमोटिव" मानते हैं और धीरे-धीरे रंगे कैनवस और बुने हुए कपड़ो का निर्यात बढ़ रहा है।
रूसी उपयोगी वस्तुएँ सीआईएस देशों में और यूरोप में सबसे बड़ी लोकप्रियता प्राप्त करती हैं।