रूस ने शिक्षा की दस्तावेजों की मान्यता और तुल्यता पर एक सौ से अधिक अंतरराष्ट्रीय अनुबंध किये हैं। हमारे विश्वविद्यालयों के डिप्लोमे न केवल ज्ञान प्राप्त करने बल्कि दुनिया भर में रोजगार पाने की भी गारंटी देते हैं, इसलिए अधिक से अधिक विदेशी विद्यार्थी रूस में ही शिक्षा प्राप्त करने को चुनते हैं।
सबसे महत्वपूर्ण वृद्धि रूसी विश्वविद्यालयों के पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों में पढ़ रहे विदेशी छात्रों की संख्या में होती जा रही है। इस प्रकार अगर 2015/2016 के शैक्षणिक वर्ष में 200.8 हजार विदेशी छात्र रूस में पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों में पढ़ते थे, तो 2016/2017 में उनकी संख्या 219 हजार लोगों तक पहुँच गयी। पूर्णकालिक रूप में शिक्षा प्राप्त करने वाले विदेशी छात्रों के सबसे बड़े समूह कजाखस्तान (35.1 हजार लोग), चीन (22.3 हजार लोग) और तुर्कमेनिस्तान (14.0 हजार लोग) से थे। इस पर ज़ोर दिया जाना चाहिए कि 2016/2017 के शैक्षणिक वर्ष में रूस में विदेशी छात्रों की कुल संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 8.9% बड़ी हो गई।
विदेशी नागरिकों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय विषय इंजीनियरिंग और तकनीकी व्यवसायों से संबंधित विषय हैं (2016/2017 के शैक्षिक वर्ष में सभी विदेशी पूर्णकालिक छात्रों की एक चौथाई ने इस क्षेत्र को चुन लिया), साथ ही साथ चिकित्साशास्त्र (जिसे लगभग हर पाँचवाँ विदेशी छात्र चुनता है), अर्थशास्त्र और प्रबंधन (जिनका अध्ययन हर छठा छात्र करता है) भी सबसे लोकप्रिय विषयों में शामिल हैं। इसके साथ ही हर साल रूस गणितज्ञों के प्रशिक्षण के स्तर के अनुसार प्रमुख स्थान पर रहता है और आजकल आईटी विशेषज्ञ के प्रशिक्षण के स्तर के अनुसार भी, इसलिए ये विषय भी बेहद लोकप्रिय रहते हैं।
पूर्णकालिक रूप में हर किस्म के पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विदेशी नागरिकों की कुल संख्या के सूचक के अनुसार पिछले सालों में रूसी विश्वविद्यालयों में से रूस का जनमैत्री विश्वविद्यालय (8 हजार से अधिक विदेशी छात्र), सेंट-पीटर्सबर्ग राज्य विश्वविद्यालय (5,2 हजार छात्र) और सेंट-पीटर्सबर्ग का पीटर डी ग्रेट राज्य पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालय (4,5 हजार से ज्यादा छात्र) पहले स्थानों पर रहते हैं।
रूसी शिक्षा अन्य रूपों में भी विदेशी छात्रों के लिए उपलब्ध है। सबसे बड़ी रूसी कंपनियाँ सूचना शैक्षणिक संस्थानों में अपनी कक्षाएँ खोलती हैं।
स्रोत:
रूसी संघ के उच्च शिक्षा संस्थानों में विदेशी नागरिकों का प्रशिक्षण: सांख्यिकीय संकलन। संस्करण 14 / रूसी संघ का शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय। - मॉस्को: सामाजिक अनुसंधान का केंद्र, 2017; रूसी शिक्षा सेवाओं का निर्यात। सांख्यिकीय संकलन। संस्करण 7 / रूसी संघ का शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय। - मॉस्को: सामाजिक अनुसंधान का केंद्र, 2017; आंकड़ों में रूस। संक्षिप्त सांख्यिकीय संकलन। मॉस्को: रोसस्तात, 2017।