रूस से भवन निर्माण सामग्री का निर्यात हर साल बढ़ता जा रहा है, और यह बढ़ाव न केवल मात्रा में वृद्धि के कारण, बल्कि माल के संकलन के विस्तार के कारण से भी हो रहा है।
रूसी निर्माण सामग्री के निर्यात का मुख्य हिस्सा डामर, खनिज ऊन (कांच की ऊन सहित), एस्बेस्टोस सीमेंट और सेलूलोस तंतुओं वाला सीमेंट, फ़र्शिंग स्लैब और टाइलें, अग्निरोधी ईंटें, ब्लॉक और टाइलें, फ़ायबर ग्लास और इससे बनाए गये माल, पॉलिश ग्लास और पॉलिश सतह।
कांच की बात करें तो पिछले 4 वर्षों में विदेशों में इसकी बिक्री में तीन गुना बढ़ोतरी हुई। आज इस सामग्री की आपूर्ति की मात्रा के संदर्भ में रूस विश्व के पाँच अग्रणियों में से एक है। निर्यात का अद्भुत विकास है!
रूसी निर्माण सामग्री के निर्यात में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी कंपनी «टेखनोनिकोल» है। कंपनी के पास सात देशों में 51 उत्पादन स्थल हैं और 80 से अधिक देशों में इसके उत्पादों की आपूर्ति की जाती है। कंपनी के 10 से अधिक कारखाने रूस की भूमि पर काम करते हैं। उनमें से केवल एक कारखाना, जो नगर खबारोवस्क में स्थित है, सालाना 7,5 लाख घन मीटर का उत्पादन करता है। यही कारखाना अक्टूबर 2016 में सैंडविच पैनलों के निर्माण के कनाडाई निर्माता के लिए थर्मल इन्सुलेशन का मुख्य आपूर्तिकर्ता बना। तब «तेखनोनिकोल» ने इस सौदे को सफलतापूर्वक पूरा किया, इस तथ्य के बावजूद कि उस समय तक कारखाने ने केवल एक महीने से काम किया था और परियोजना की क्षमता तक पहुंचने में कामियाब नहीं हुआ था।
रूसी निर्माण सामग्री के मुख्य आयातक सीआईएस देश (विशेषकर कज़ाखस्तान, अज़रबैजान, उज़बेकिस्तान और बेलारूस), पश्चिमी और पूर्वी यूरोप के देश और चीन हैं। उपभोक्ता देशों की सूची लगातार बढ़ती जा रही है, विशेष रूप से, रूस के निर्यात केंद्र के प्रयासों की मदद से।