रूस विदेशों में रासायनिक उत्पादों का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।
रूसी रासायनिक उत्पादों के सबसे सक्रिय उपभोक्ता सीआईएस देश (39%) और यूरोप (36%) हैं। एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों का हिस्सा 13% है और मध्य पूर्व का हिस्सा 6% है।
एक महत्वपूर्ण भूमिका विभिन्न प्लास्टिक उत्पादों (टेप से व्यंजन तक जैसे) द्वारा निभाई जाती है।
सफ़ाई के विभिन्न उत्पादों को भी स्थिर स्थिति हासिल है जिनमें साबुन, शैम्पू, वॉशिंग पाउडर और टूथपेस्ट शामिल हैं। उदाहरण के लिए, विदेशों में मौखिक देखभाल के लिए स्प्लैट नामी उत्पाद बहुत लोकप्रिय हैं।
कंपनी 60 देशों में अपने उत्पादों को वितरित करती है, और यूक्रेन, बेलारूस, कज़ाख़स्तान, अज़रबैजान, लाटविया, तुर्की, चीन और ब्रिटेन में उसके प्रतिनिधि कार्यालय हैं। आज स्प्लैट कंपनी ऑनलाइन बिक्री तंत्र के ज़रिये चीनी बाजार पर सक्रिय रूप से कब्ज़ा कर रही है।